अंजोरा महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करने हेतु एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महाविद्यालय की 1 सी.जी.आर.एण्ड व्ही. रेजीमेंट यूनिट के मुख्यालय स्तरीय शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित एनसीसी कैडेट्स को अधिष्ठाता कक्ष में प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इस दौरान प्रत्येक कैडेट को Bank of India, IDBI Bank, UCO Bank एवं State Bank of India की ओर से एक-एक हजार रुपये के इंसेंटिव चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. एस. पाल, कर्नल डॉ. राहुल दुबे, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, तकनीकी अधिकारी डॉ. ओ.पी. दीनानी तथा लेफ्टिनेंट डॉ. राजकुमार गढ़पायले की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. एस. पाल ने सभी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और मेहनत के बल पर वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां कैडेट्स ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?