जिला अस्पताल पहुंचीं महापौर, घायलों का हाल जाना – बेहतर उपचार के दिए निर्देश

जिला अस्पताल पहुंचीं महापौर, घायलों का हाल जाना – बेहतर उपचार के दिए निर्देश

दुर्ग, 28 अप्रैल। बोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने महापौर श्रीमती अलका बाघमार लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। सोमवार देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानने के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की।जानकारी के अनुसार, मोहननगर के तितुरडीह से ग्राम मड़ियापार लौट रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

इस हादसे में कुल 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही महापौर अलका बाघमार देर रात ही अस्पताल पहुंचीं और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। मंगलवार सुबह उन्होंने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर के साथ पुनः अस्पताल पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों से चर्चा की।निरीक्षण के दौरान महापौर ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने आवश्यक दवाइयों, संसाधनों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शुद्ध पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि शादी जैसे खुशी के मौके से लौटते समय इस तरह की दुर्घटना बेहद दुखद है।

उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?