शिक्षा में AI के सार्थक उपयोग पर रायपुर में विशेषज्ञों का मंथन
Google, Microsoft, Amazon, Adobe समेत तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सार्थक उपयोग, नवाचार और तकनीकी हस्तक्षेप को लेकर “AI ENCLAVE: Holistic Approach for Meaningful Intervention & Reforms in Education” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में Google, Microsoft, Amazon, Adobe, Physics Wallah, Filo, ConveGenius, IIT Guwahati और IIT Bhilai जैसे प्रमुख तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विशेषज्ञों ने शिक्षा व्यवस्था में AI के प्रभावी इस्तेमाल, आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया में सुधार तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर और परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम में शिक्षा के बदलते स्वरूप और तकनीकी युग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों में नवाचार पर भी चर्चा हुई। AI आधारित तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शिक्षकों की कार्यक्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और समयानुकूल बनाने के प्रयासों के बीच यह आयोजन तकनीक और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
