बीरा जी के अंगना कोहका में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भिलाई। पतंजलि योग समिति हरिद्वार के शिष्यों द्वारा कान्हा पार्क योग ग्रुप के तत्वावधान में कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में विशेष रूप से हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह की माताजी श्रीमती कुलवंत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
शिविर के सफल आयोजन पर कान्हा पार्क योग ग्रुप एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
