कामठी में शिक्षक सम्मान समारोह, SBI लाइफ एवं मुनमुना संकुल के संयुक्त तत्वावधान में किया शिक्षकों का सम्मान

कामठी में शिक्षक सम्मान समारोह, SBI लाइफ एवं मुनमुना संकुल के संयुक्त तत्वावधान में किया शिक्षकों का सम्मान

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर बोले कि शिक्षक ही शिक्षा का स्तर ऊंचा करते हैं

कामठी (कबीरधाम)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कामठी में SBI लाइफ एवं संकुल केंद्र मुनमुना के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर रहे।कार्यक्रम में SBI लाइफ के डिवीजनल मैनेजर श्री संजय सिंह, वित्तीय सलाहकार श्री राजेश कुमार माखीजानी एवं चीफ बिजनेस मैनेजर श्री हेमंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन ने की, जबकि संचालन संकुल समन्वयक श्री रघुनन्दन गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र की पूजन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पश्चात उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि श्री दीपक ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही शिक्षा के स्तर को उच्चतम बना सकते हैं। उन्होंने शिक्षक पद को अत्यंत सम्मानजनक बताते हुए कहा कि समाज में हर व्यक्ति शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है। अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।SBI लाइफ के डिवीजनल मैनेजर श्री संजय सिंह ने शिक्षकों को समाज का नेतृत्वकर्ता एवं परिश्रमी वर्ग बताते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संकुल एवं SBI लाइफ द्वारा सभी शिक्षकों को फाइल, लेखनी, नारियल एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री उमराव डड़सेना को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उत्कृष्ट शिक्षकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संकुल केंद्र मुनमुना के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अंत में सभी शिक्षकों ने SBI लाइफ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?