बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी विद्युत विभाग का घेराव करने पहुंचे।प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी लगातार बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की व झूमा-झटकी की स्थिति बन गई।
कांग्रेस नेताओं ने बिजली दर वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।घेराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग की।
