तेज रफ्तार ट्रक ने 14 मवेशियों को कुचला, चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

तेज रफ्तार ट्रक ने 14 मवेशियों को कुचला, चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

सुकमा। जिले के कोन्टा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 मवेशी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक एवं उसके दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार, डोण्ड्रा निवासी मडकम वीरा की शिकायत पर थाना कोन्टा में मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में बताया गया कि ट्रक क्रमांक CG 12 AX 4808 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 18 गाय, बैल, बछड़ा और बछिया को कुचल दिया। हादसे में 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए।प्रकरण में थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 19/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक राजकुमार उरांव (29 वर्ष) निवासी गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक और संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा तथा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?