एक माह बाद भी नहीं मिली पाठ्यपुस्तकें, एबीवीपी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एक माह बाद भी नहीं मिली पाठ्यपुस्तकें, एबीवीपी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुर्ग ने जिले के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पाठ्यपुस्तकों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन जिले के अधिकांश स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अब तक छात्रों को आवश्यक पुस्तकें नहीं मिली हैं। इससे नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो विद्यार्थियों के हित में संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस संबंध में एबीवीपी दुर्ग के जिला संयोजक रूपेश कुर्रे ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी प्रेषित की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?