बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, सरकार पर साधा निशाना

बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, सरकार पर साधा निशाना

कबीरधाम। वनांचल क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट, लगातार हो रही बिजली कटौती, खराब विद्युत व्यवस्था और स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला युवा कांग्रेस कबीरधाम ने ब्लॉक कुई-कुकदूर के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वनांचल क्षेत्र के लोग लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और राज्य सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने तथा क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।प्रदर्शनकारियों ने वनांचल क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण, अतिरिक्त आर्थिक बोझ समाप्त करने और बिजली विभाग की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की मांग रखी।

इसके साथ ही शक्कर कारखाने के किसानों का लगभग 32 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान, श्रमिकों के लंबित भुगतान और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?