छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का बड़ा ऐलान, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का बड़ा ऐलान, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कबीरधाम ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर और जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 11 सूत्रीय मांगों पर त्वरित निर्णय की मांग की गई है।

🔷 18 मार्च को प्रदेशभर में प्रदर्शनफेडरेशन के आह्वान पर 18 मार्च 2026 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर भोजनावकाश के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

🔷 लंबित मांगों को लेकर नाराजगीफेडरेशन के अनुसार, कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और नियमितीकरण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

🔷 प्रमुख मांगेंफेडरेशन ने शासन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं—जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स को GPF खाते में जमा किया जाए8, 16, 24 और 32 वर्ष के आधार पर समयमान वेतनमान लागू किया जाए300 दिन की अर्जित अवकाश नगदीकरण की सुविधा दी जाएवेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएशिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ मिलेसहायक शिक्षकों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय वेतनमानअनुकंपा नियुक्ति के लिए स्थायी आदेश जारी किए जाएंपंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए

🔷 आंदोलन तेज करने की चेतावनीफेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

🔷 प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपीलफेडरेशन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द निराकरण कर आंदोलन की स्थिति को समाप्त किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?