पेंशनरों की एकजुट आवाज: 3% डीआर, 2017 से एरियर और कैशलेस सुविधा की मांग तेज

पेंशनरों की एकजुट आवाज: 3% डीआर, 2017 से एरियर और कैशलेस सुविधा की मांग तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा रायपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष पंकज नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स ने एकजुट होकर राज्य शासन के समक्ष अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया।

🔷 पेंशनरों की प्रमुख मांगेंबैठक में पेंशनर्स ने शासन से निम्नलिखित मांगें रखीं—लंबित 3% महंगाई राहत (डीआर) तत्काल घोषित कर एरियर सहित भुगतान किया जाएवर्ष 2017 से लंबित महंगाई राहत का पूरा एरियर शीघ्र दिया जाएधारा 49(6) के अंतर्गत जारी अर्धशासकीय पत्र को तत्काल निरस्त किया जाएपेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए

🔷 एरियर को लेकर जताई नाराजगीबैठक में वर्ष 2017 से लंबित महंगाई राहत एरियर को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने इसे पेंशनरों का वैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक भुगतान लंबित रखना अन्यायपूर्ण है

🔷 केंद्र के अनुरूप फैसले की मांगजिला सचिव बेनीराम गायकवाड़ और उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार उमाठे ने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार को भी पेंशनरों के हित में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

🔷 आंदोलन की चेतावनीबैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो पेंशनर्स एसोसिएशन आंदोलन करने और न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा।

🔷 होली मिलन समारोह में झलका उत्साहबैठक के साथ ही फूलों की होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया गया। विश्वनाथ ध्रुव और राजेंद्र वर्मा ने कविता पाठ कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

🔷 बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थितबैठक में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बेनीराम गायकवाड़ ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?