सुरक्षा के संदेश के साथ सड़क पर उतरेगी दुर्ग पुलिस — “हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ” का देंगे संदेश

सुरक्षा के संदेश के साथ सड़क पर उतरेगी दुर्ग पुलिस — “हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ” का देंगे संदेश

दुर्ग, 29 अक्टूबर 2025।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कल 30 अक्टूबर की सुबह 8:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 से प्रारंभ होगी।इस रैली का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और महत्व के प्रति जागरूक करना है।

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित करें।

हेलमेट रैली का रूट इस प्रकार रहेगा —(प्रारंभ) पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 → परिवार चौक → ग्लोब चौक → रोटरी क्लब चौक → सेक्टर-09 चौक → एम.डी. बंगला चौक → पंथी चौक → डीपीएस चौक → मिराज तिराहा → ग्लोब चौक → (समापन) पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह अभियान न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन की जिम्मेदारी का भी बोध कराएगा।“हेलमेट केवल नियम नहीं, जीवन की सुरक्षा है” — जिला पुलिस दुर्ग।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?