मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन, प्रदेशभर में शोक

कांकेर ब्रेकिंग

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन, प्रदेशभर में शोक

कांकेर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत मटियारा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भरत मटियारा को मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद रेफर किया गया था। चिकित्सकों की लगातार निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भरत मटियारा के निधन की खबर सामने आते ही छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारी संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।भरत मटियारा को भाजपा के मजबूत और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। वे लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे तथा मछुआ समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी।

उनके निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। प्रदेशभर से नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?