जन्मदिन पर पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन्मदिन पर पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दुर्ग। अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ चिखली स्थित फार्म हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच स्वरूप साहू, समाजसेवी अंजय ताम्रकार, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य योगेश साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नागेश कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, उदित साहू, नंदलाल चौहान, राकेश साहू एवं कौशल साहू उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों ने भी प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?