पंडरिया बीईओ ने लिया संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक

पंडरिया बीईओ ने लिया संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक

कबीरधाम/ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर के द्वारा संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन संकुल कोलेगांव में किया गया जिसमें 3 संकुल भगतपुर , कोलेगांव और सेमरकोना के प्राचार्य , संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक शामिल हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदन गायन से शुरू हुआ ।

समीक्षा बैठक में बीईओ श्री दीपक ठाकुर ने माननीय श्री शिक्षा मंत्री छत्तीशगढ़ शासन के द्वारा दिए निर्देश से शिक्षकों को अवगत करवाया जिसमें प्राथमिक के विद्यार्थियों को धाराप्रवाह हिंदी पढ़ना और 20 तक का पहाड़ा याद हो,पूर्व माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए धाराप्रवाह अंग्रेजी पढ़ना और 25 तक पहाड़ा कंठस्थ हो श्री ठाकुर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि निरंतर लिखित अभ्यास करवाए जिसमें इमला लिखवाकर कर बच्चों को लेखन त्रुटि से अवगत करवाए जाये , सतत मूल्यांकन , शत प्रतिशत विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थित हो ।

ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ना ।प्रार्थना में राष्ट्रगीत, राष्ट्र गान, दीप मंत्र , गुरु मंत्र , को स्पीकर , पोंगा के माध्यम से करवाने का निर्देश दिये । कार्यक्रम के उपरांत श्री ठाकुर जी के द्वारा हाईस्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया उक्त कार्यक्रम में सेमरकोना संकुल से प्राचार्य श्री संजय वैष्णवसीएसी श्री राजेंद्र खांडे ,कोलेगांव संकुल से प्राचार्य श्री रामकुमार साहू और समन्वयक श्री रामफल चंद्राकर , भगतपुर संकुल से प्राचार्य श्री रामकुमार कौशिक , समन्वयक श्री गणेश चंद्रवंशी और संकुल से समस्त प्रधानपाठक उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?