‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत स्कूली छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

कबीरधाम, 14 जुलाई 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महली में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला महिला सशक्तिकरण हब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए।
आत्मविश्वास और सुरक्षा का पाठप्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक एवं प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने, स्वयं की सुरक्षा करने, सही शारीरिक मुद्रा अपनाने तथा त्वरित बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
पौधरोपण और संकल्प के साथ संपन्न कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने और महिला सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने की शपथ ली।142 प्रतिभागी रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
कुल 142 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखा।
