पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का दशगात्र आज गनियारी में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का दशगात्र आज गनियारी में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

भिलाई-3। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर पूरे प्रदेश सहित दुर्ग जिले में शोक की लहर है। बीते 5 जुलाई को उनके महाप्रयाण के बाद उनके गृह ग्राम गनियारी (भिलाई-3) में मंगलवार 14 जुलाई को दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पारधी परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक रस्में दोपहर 12 बजे तक पूरी की जाएंगी। इसके पश्चात दशगात्र की शेष पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

शोकाकुल पारधी परिवार ने प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं कला जगत से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?