दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : मवेशी चोरी कर ले जा रहे 4 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : मवेशी चोरी कर ले जा रहे 4 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी एवं मवेशी चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अण्डा पुलिस ने ग्राम चिरपोटी क्षेत्र से भैंस चोरी कर वाहन से परिवहन करने वाले चार आरोपियों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस और घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 12 मई को ग्रामीणों एवं प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई थी कि ग्राम चिरपोटी स्थित सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से भैंस एवं पड़िया को छोटा हाथी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612 में भरकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बोरीगारका के पास वाहन को रोककर पूछताछ की, जिसमें वाहन चालक और उसके साथियों ने मवेशियों को ग्राम चिरपोटी से ले जाना स्वीकार किया।सूचना मिलने पर थाना अण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ और भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू से पूछताछ में ग्राम चिरपोटी के अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करना स्वीकार किया गया।पुलिस ने मामले में अवतार सिंह उर्फ बाउ निवासी कुरूद थाना जामुल, भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू निवासी आदर्श नगर उतई, खेमचंद उर्फ खेमू साहू एवं ऐवेन्द्र साहू उर्फ गोलू निवासी ग्राम चिरपोटी सहित एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मवेशियों की चोरी कर अवैध रूप से परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहे थे। कार्रवाई में थाना अण्डा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मवेशी चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?