सुशासन शिविर में महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, विधायक ने बांटे 4 लाख के चेक

सुशासन शिविर में महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, विधायक ने बांटे 4 लाख के चेक

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा में आयोजित सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत कुल 4 लाख रुपए के चेक वितरित किए। इस दौरान संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक सांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे।

शिविर में विजयता धीवर को सिलाई कार्य शुरू करने तथा 10 सदस्यीय जागृति स्व सहायता समूह को आचार-पापड़ उद्योग स्थापित करने हेतु दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आपके द्वार पहुंच रही है और सुशासन शिविर इसी उद्देश्य का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के जरिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सीधे लोगों से संवाद कर शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर निगम सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य रंजीता बेनुआ, सनीर साहू तथा पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, सोनिया देवांगन, धर्मेंद्र भगत एवं मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई शपथसुशासन शिविर के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

उन्होंने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक एवं संभाग आयुक्त ने क्षेत्र के 23 लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी वितरित किए।49 हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्डशिविर में 70 वर्ष आयु वर्ग के 22 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 49 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इनमें 22 बीपीएल परिवारों और 5 सामान्य परिवारों के सदस्य शामिल रहे।

744 आवेदन पहुंचे शिविर में14 वार्डों के लिए आयोजित इस सुशासन शिविर में कुल 744 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 715 मांग संबंधी एवं 29 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। शिविर में 43 मामलों का मौके पर निराकरण भी किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?