दुर्ग पुलिस की मानवता भरी पहल — गंभीर मरीज के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

दुर्ग पुलिस की मानवता भरी पहल — गंभीर मरीज के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

दुर्ग, 26 अक्टूबर 2025।ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने एक सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए गंभीर मरीज को जीवनरक्षक सहायता प्रदान की। भिलाई सेक्टर-6 निवासी श्री एम. राजा (कैंसर पीड़ित) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सेक्टर-9 बीएसपी अस्पताल से एम्स रायपुर रेफर किया गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया।

सेक्टर-9 अस्पताल से एम्स रायपुर तक लगभग 35 किलोमीटर के पूरे मार्ग को कुछ ही मिनटों में खाली कराया गया, जिससे एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के सुरक्षित और तेजी से एम्स रायपुर पहुंच सकी।इस दौरान यातायात पुलिस के विभिन्न जोनों, कंट्रोल रूम और मार्ग प्रभारी अधिकारियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। पुलिस की तत्परता, अनुशासन और संवेदनशीलता ने समय पर उपचार सुनिश्चित किया, जो मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण है।वर्तमान में रोगी का उपचार एम्स रायपुर में जारी है।

सार्वजनिक अपील:यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि आपात स्थिति में पुलिस और एंबुलेंस वाहनों को प्राथमिकता दें। आपकी जागरूकता और सहयोग किसी की जान बचाने में अमूल्य भूमिका निभा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?