एम.डी. ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष की लहर

एम.डी. ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष की लहर

धमधा। केंद्रीय गोंडवाना महासभा, धमधा गढ़ के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन को अनुसूचित जनजाति समाज के पीड़ित, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा तथा सामाजिक कार्यों में उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

एम.डी. ठाकुर सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ संगठन एवं पार्टी की गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, रमेश साहू, एडवोकेट राहुल मरकाम तथा राजेंद्र नेताम ने श्री ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे नई ऊर्जा, उत्साह, सक्रियता, जागरूकता एवं संवेदनशीलता के साथ अनुसूचित जनजाति समाज सहित सभी पीड़ित एवं शोषित वर्गों के हितों की रक्षा और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर एम.डी. ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?