दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाजी और खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा, 55 प्रकरण दर्ज

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड्डेबाजी और खुले में शराब पीने वालों पर शिकंजा, 55 प्रकरण दर्ज

दुर्ग, 1 जून। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 मई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 36(च) आबकारी एक्ट के तहत 55 प्रकरण दर्ज किए गए।पुलिस ने बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए खुले में शराब पीने, भीड़ लगाकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान छावनी अनुविभाग में 22, भिलाई नगर अनुविभाग में 18, दुर्ग अनुविभाग में 8 और धमधा अनुविभाग में 7 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों, डायल-112 स्टाफ और पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?