चिचोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध डीजल जब्त, ढाबा संचालक फरार

चिचोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर अवैध डीजल जब्त, ढाबा संचालक फरार

4.12 लाख रुपये का डीजल बरामद, ट्रक चालकों को बेचकर अवैध कमाई का आरोप

राजनांदगांव। चिचोला पुलिस और स्पेशल टीम डोंगरगढ़ ने अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बिक्री किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम नारायणगढ़ में एक किराए के मकान में दबिश देकर करीब 4000 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी ढाबा संचालक अतीक खान उर्फ जुम्मन खान फरार मिला।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर-खातुटोला, पाटेकोहरा बैरियर के पास संचालित यूपी प्रतापगढ़ ढाबा (जुम्मन ढाबा) के संचालक ने ग्राम नारायणगढ़ में देवनारायण साहू के किराए के मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में डीजल भंडारण कर रखा है।ट्रक चालकों को बेचने का आरोपसूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी आने-जाने वाले ट्रकों के चालकों को डीजल बेचकर अवैध धन लाभ कमा रहा था।

पुलिस के अनुसार किराए के मकान के शटर में ताला लगा हुआ था और उसकी चाबी जुम्मन खान के पास थी।एसपी अंकिता शर्मा के अभियान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केसरीनंदन नायक के निर्देशन में स्पेशल टीम डोंगरगढ़ डिवीजन एवं चिचोला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर मकान का ताला तोड़ा गया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के सिंटेक्स और अन्य प्लास्टिक टैंकों में भरा हुआ 4000 लीटर डीजल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी की तलाश जारीपुलिस के मुताबिक आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन खान घटना दिनांक से फरार है। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7, धारा 303(2) BNS और धारा 35(ख) BNSS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

चिचोला पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से डीजल का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?