फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सतीष जायसवाल को बनाया कबीरधाम जिला अध्यक्ष
मड़मड़ा निवासी सतीष जायसवाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जिले के फार्मासिस्टों में हर्ष
कवर्धा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA), छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा जारी संशोधित नियुक्ति पत्र के अनुसार मड़मड़ा निवासी श्री सतीष जायसवाल को कबीरधाम (कवर्धा) जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।दिनांक 14 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश प्रभारी डॉ. पंकज मसीह के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट संतोष यादव की सहमति से कबीरधाम जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इसमें सतीष जायसवाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीष जायसवाल के नेतृत्व में जिले के फार्मासिस्टों को संगठित करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा फार्मासिस्टों के हितों और अधिकारों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी होगी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कबीरधाम जिले में फार्मासिस्ट एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
सतीष जायसवाल की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों, फार्मासिस्ट साथियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
