तहसील साहू संघ पाटन में नई कार्यकारिणी की घोषणा, अध्यक्ष बने लालेश्वर साहू

तहसील साहू संघ पाटन में नई कार्यकारिणी की घोषणा, अध्यक्ष बने लालेश्वर साहू

पाटन।तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने आज साहू सदन पाटन कार्यालय में अपनी कार्यकारिणी टीम की घोषणा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

घोषित पदाधिकारियों में वरिष्ठ संरक्षक श्री नंदलाल साहू (पाहन्दा अ), संरक्षक श्री अश्वनी साहू (पतोरा), वरिष्ठ सलाहकार श्री पुरन लाल साहू (भनसूली), महासचिव श्री महेंद्र कुमार साहू (करसा), कोषाध्यक्ष श्री नारद साहू (धमना) सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक एवं सचिव शामिल हैं।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने कहा —“आप सबके विश्वास और स्नेह से आज मुझे तहसील साहू संघ पाटन का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए गौरव के साथ-साथ समाज सेवा का उत्तरदायित्व भी है। मैं समाज की एकता, मर्यादा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करूंगा। आगे कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।

”संरक्षक श्री अश्वनी साहू ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —“पद एक जिम्मेदारी है, समाज को आगे बढ़ाने का अवसर है। हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से समाज यहां तक पहुंचा है, अब हमारी जिम्मेदारी है इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने की।”कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव श्री महेंद्र कुमार साहू ने किया।

अंत में जिला प्रतिनिधि श्री गंगादिन साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —“हम सब मिलकर समाज को नई दिशा देंगे और साहू समाज को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक आदर्श समाज के रूप में स्थापित करेंगे।”यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और नेतृत्व के नए संकल्प के रूप में देखा गया, जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से बड़ी संख्या में साहू समाजजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?