B.Com. के 103 में 94 छात्रों को ATKT, ABVP ने किया रविशंकर विश्वविद्यालय का घेराव

B.Com. के 103 में 94 छात्रों को ATKT, ABVP ने किया रविशंकर विश्वविद्यालय का घेराव

बिजनेस अकाउंटिंग के रिजल्ट पर उठे सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच का मिला आश्वासन

रायपुर, 7 सितंबर 2026। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़ी परीक्षा संबंधी समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को विश्वविद्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच की मांग की।मामला राजीव पांडेय महाविद्यालय, भांटागांव के B.Com. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों से जुड़ा है।

ABVP के अनुसार बिजनेस अकाउंटिंग विषय में कुल 103 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थियों को ATKT दिया गया है। एक ही विषय में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के ATKT होने पर ABVP ने मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा परिणाम की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच की मांगप्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि प्रभावित सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष एवं पुनः जांच कराई जाए।

उनका कहना है कि यदि मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है तो उसे दूर कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने विद्यार्थियों और ABVP प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि संबंधित सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराई जाएगी।ABVP महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक ही विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के ATKT होने की स्थिति में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए ABVP आगे भी उनके साथ खड़ा रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?