सूरी मंत्र की पूर्णाहुति एवं महामंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सूरी मंत्र की पूर्णाहुति एवं महामंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ओसवाल पंचायत दुर्ग के पदाधिकारियों ने तपस्वियों के पारणा महोत्सव में लिया लाभ

दुर्ग। श्री संघ दुर्ग के प्रबल पुण्योदय एवं श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के बीच ऋषभदेव परिसर में सूरी मंत्र के यज्ञ विधान की पूर्णाहुति, महामंगल पाठ एवं तपस्वियों के पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग के बैनर तले आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में संतों के पावन सानिध्य से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

श्री विनय कुशल मुनि जी एवं श्री विराग मुनि जी महाराज के सानिध्य में गुरुदेव के मुखारविंद से महामंगल पाठ एवं सूरी मंत्र का यज्ञ विधान संपन्न हुआ। सूरी मंत्र की पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर ओसवाल पंचायत दुर्ग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी कार्यक्रम में शामिल होने तथा तपस्वियों के पारणा करवाने का लाभ प्राप्त हुआ। तपस्वियों की कठिन साधना एवं त्याग की अनुमोदना करते हुए पंचायत के सदस्यों ने इसे अपना सौभाग्य माना।

धर्मसभा में संतों ने तप, त्याग, संयम एवं साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तपस्या केवल शरीर को कष्ट देना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और कर्मनिर्जरा का श्रेष्ठ माध्यम है। तपस्वियों की साधना समाज के लिए प्रेरणादायी है और उनकी अनुमोदना से धर्म के प्रति श्रद्धा और अधिक प्रगाढ़ होती है।महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सूरी मंत्र, महामंगल पाठ एवं तपस्वियों के पारणा के माध्यम से धर्म आराधना का लाभ लिया।

पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत सगम देखने को मिला इस आयोजन में ओसवाल पंचायत दुर्ग की ओर से ज्ञानचंद कोठारी, निर्मल बाफना संतोष लोढ़ा संजय लोढ़ा मदनलाल कोचर निर्मल श्रीश्रीमाल राकेश करनावट नवीन संचेती पारणा करवाने में सहयोग दिया ।

सांसद श्री विजय बघेल पहुंचे डा मणिभद्र मुनि जी के दर्शन वंदन को दुर्ग कल जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग पहुंच कर सांसद श्री विजय बघेल ने मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया सांसद बधेल का संध की ओर से निर्मल बाफना निर्मल रतन बोहरा महावीर छाजेड़ उत्तम भंडारी अशोक रतन बोहरा ऋषभ जैन स्वागत किया मुनि श्री मणिभद्र मुनि जी सांसद श्री विजय बघेल की आध्यात्मिक वातावरण में चर्चा हुई डा मणिभद्र मुनि ने श्री बघेल को स्मृति स्वरूप जैन साहित्य भेंट की नवीन संचेती

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?