दिल्ली में इमारत गिरने से दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत

दिल्ली में इमारत गिरने से दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत

छुट्टियों के बाद तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे के वक्त दोस्त आर्यन से फोन पर थी बातचीत

दुर्ग/दिल्ली, 7 सितंबर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना में दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की दर्दनाक मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बी.कॉम. द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि छुट्टियों के बाद वह महज तीन दिन पहले ही दुर्ग से वापस दिल्ली गया था।हादसे के वक्त युवराज अपने दोस्त आर्यन से फोन पर बातचीत कर रहा था। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक हादसा हो गया।

फोन पर युवराज की आवाज अचानक आनी बंद हो गई। आर्यन लगातार फोन पर “हेलो-हेलो” करता रहा, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक मिनट बाद फोन भी कट गया।इमारत गिरने की खबर मिलते ही दोस्त पहुंचा मौके परयुवराज से दोबारा संपर्क नहीं होने पर आर्यन बेहद परेशान हो गया। इसी बीच उसे सत्य निकेतन में इमारत गिरने की जानकारी मिली। आशंका के चलते वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां मलबे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था।

आर्यन ने मौके पर युवराज की तलाश शुरू की और कई घंटे तक रेस्क्यू टीम के साथ उसके बारे में जानकारी जुटाता रहा। तलाश के बाद उसे युवराज की मौत की खबर मिली। आर्यन को बताया गया कि युवराज का शव एम्स ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है।बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातमयुवराज की मौत की सूचना मिलते ही दुर्ग में उसके परिवार में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

युवराज की अचानक हुई मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। जिस बेटे के छुट्टियों से लौटने के बाद परिवार को उसके भविष्य की उम्मीदें थीं, उसकी कुछ ही दिनों बाद दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?