कलेक्टर से शिकायत करने 30 किमी पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं
हॉस्टल की व्यवस्थाओं और प्राचार्य को लेकर जताई नाराजगी, लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर अब सीधे कलेक्टर से शिकायत करने के लिए पैदल ही निकल पड़ी हैं। छात्राएं करीब 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कलेक्टर सरगुजा से मिलने पहुंचेंगी और हॉस्टल तथा स्कूल से जुड़ी अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखेंगी।छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं और प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है।
उनका आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।अब छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सीधे कलेक्टर के समक्ष जाने का फैसला किया है। छात्राओं का कहना है कि जब बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर पैदल कूच करना पड़ा।कलेक्टर के सामने रखेंगी अपनी शिकायतेंकरीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर छात्राएं कलेक्टर से मुलाकात करेंगी और हॉस्टल की व्यवस्थाओं समेत अन्य समस्याओं की जानकारी देंगी।
छात्राओं के इस कदम के बाद अब सभी की नजरें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।छात्राओं की शिकायत पर कलेक्टर क्या कदम उठाते हैं और संबंधित अधिकारियों से क्या जवाब-तलब किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी।
