बघेरा परिक्षेत्र में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक संपन्न

बघेरा परिक्षेत्र में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक संपन्न

दुर्ग। रविवार, 23 अगस्त 2026 को दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शुभम साहू के नेतृत्व में बघेरा परिक्षेत्र में युवा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य माता कर्मा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

बैठक में युवाओं को साहू समाज की संगठनात्मक व्यवस्था, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा समाज द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव श्री छत्रपाल साहू (सोनू), दुर्ग जिला साहू संघ महासचिव हेमनाथ (बिट्टू) साहू सहित वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

बैठक में होरी लाल साहू, लुकेश साहू, राहुल साहू, चंद्रशेखर साहू, किशन साहू, तिलक साहू, संजय साहू, रमेश साहू, नंदकुमार साहू, पूनम लाल साहू, नूतन साहू, केवल चंद साहू, गणेश साहू, कृष्णा साहू, कौशल साहू, राम खिलावन साहू, अमित साहू, गोलू साहू, कमलेश साहू सहित अनेक युवा एवं समाजजन उपस्थित रहे।बैठक में युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि “संगठित, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही मजबूत एवं प्रगतिशील समाज की पहचान हैं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?