दुर्ग जिले में कल सभी स्कूलों में अवकाश घोषितदुर्ग। जिले में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कल दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।इस आदेश के बाद जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में कल विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश की घोषणा की है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील है कि वे संबंधित आदेश की जानकारी साझा करें, ताकि जिले के सभी लोगों तक यह सूचना समय पर पहुंच सके।
