6 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा
15 से 20 हजार यादव समाजजनों के जुटने का अनुमान, राऊत नाचा, धुमाल पार्टी और आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
दुर्ग। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर यादव समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। महासभा के अनुसार इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में जिलेभर से करीब 15 से 20 हजार यादव समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।
महासभा के अध्यक्ष बोधन राम यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर समाज द्वारा लगातार करीब 16 वर्षों से शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, समरसता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था को मजबूत करना है। पोलसायपारा से शुरू होगी शोभायात्रा 6 सितंबर को सुबह 10 बजे पोलसायपारा से प्रारंभ होगी।
यहां से शोभायात्रा लुचकी तालाब, चंडी चौक, शिवपारा, गवलीपारा, गांधी चौक, मोती कॉम्पलेक्स, पुराना बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट और फरिश्ता कॉम्पलेक्स होते हुए यादव छात्रावास, पंचशील नगर, दुर्ग पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।शोभायात्रा में राऊत नाचा, धुमाल पार्टी, भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समाज के विभिन्न सर्किलों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
ये होंगे प्रमुख अतिथिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व विधायक साजा लामचंद वाकना, पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पार्षद राकेश सेन, पार्षद श्रीमती बबीता यादव (गुंडू) सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण शामिल होंगे।शोभायात्रा की अध्यक्षता बोधन राम यादव करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के साथ सर्किट हाउस रायपुर से बाइक रैली भी निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक धीरज बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम गिरीश देवांगन तथा समाजसेवी राजेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजजन भी शामिल होंगे।आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं नगर निगम का भी सहयोग रहेगा।18 सर्किलों की रहेगी सक्रिय भागीदारीश्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा को सफल बनाने में यादव समाज के 18 सर्किल तन-मन-धन से जुटेंगे।
इनमें दुर्ग नगर, मठपारा, कातुलबोर्ड, पाटन, जामगांव, रानीतराई, धमधा, कोड़िया, भिलाई, गोंडी, खांडा, जेवरासिरसा, नगपुरा, शिवकोकड़ी, चरोदा, रूआबांधा, केम्प-1 एवं भिलाईनगर सर्किल शामिल हैं।बड़ी संख्या में समाजजन होंगे शामिलशोभायात्रा में रामचंद्र यादव, बरातू यादव, अमर यादव, लोकेश यादव, लच्छी यादव, खिलेश यादव, गिरेन्द्र यादव, चेतराम यादव, युगेंद्र यादव, मन्ना यादव, गिरधर यादव, हरिनारायण यादव, गजानंद यादव, नंदलाल यादव, प्रीतम यादव, हेमू यादव, अर्चना यादव, हरीश यादव, भरत यादव, युवराज यादव, राजेश यादव, डोमन यादव, कोमल यादव, टोपन यादव, भोजराम यादव, छन्नू यादव, दिनेश यादव, किशन यादव, छोटेलाल यादव, तुलसीराम यादव, भूपेन्द्र यादव, बलीराम यादव, रणछोर यादव, द्वारिका यादव, विनोद यादव, दाऊ अहिर, ओमप्रकाश यादव, सियाराम यादव, बलराम यादव, विक्की यादव, नागेन्द्र यादव, मालती यादव, अहिल्या यादव, आशा यादव, ओम कुमारी यादव, यशोदा यादव, रीना यादव, कल्पना यादव, दमयंतीन यादव, नीलम यादव, चोलाराम यादव, गणेश यादव, धीरेंद्र यादव, ओम यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल होंगे।महासभा के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूदआयोजन में महासभा अध्यक्ष बोधन राम यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री बरातूराम यादव, सचिव शंकर लाल यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीराम यादव (अमलारी), हरीश यादव, महामंत्री चन्द्रशेखर यादव, सहसचिव भरत यादव, कोषाध्यक्ष गिरेन्द्रनाथ यादव, संगठन मंत्री तुलसीराम यादव (दुर्ग), डॉ. निरंजन यादव (गोपालभाठा), भरत यादव (शक्ति नगर), गुयेंद्र यादव (भरदा), सलाहकार चेतराम यादव (जयंती नगर), हिरंगी राम यादव (चिंगरी), प्रचार मंत्री अरुण यादव (बघेरा), वरुण यादव (भिलाई-03), मीडिया मंत्री विनोद यादव (सुपेला), प्रकोष्ठ पदाधिकारी बल… यादव (जामुल) एवं जिला युवा अध्यक्ष प्रीतम यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।महासभा ने दुर्ग जिले सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों और यादव समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। महासभा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की यह भव्य शोभायात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे, समरसता और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति का संदेश देगी।
