ऑपरेशन कर्रेगुट्टा में जवानों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों के कब्जे से पहाड़ी मुक्त बीजापुर सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर लंबे समय से माओवादियों का कब्जा था, लेकिन हाल ही में चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने इस दुर्गम पहाड़ी पर परचम लहरा दिया है। एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस और रणनीति से यह कठिन अभियान पूरा किया। इस ऑपरेशन में DRG, CRPF और STF कोबरा के जवानों की अहम भूमिका रही।सूत्रों के मुताबिक कर्रेगुट्टा माओवादियों के लिए रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण ठिकाना था, जहां वे अक्सर कैंप लगाकर ग्रामीणों को डरा-धमकाकर अपनी गतिविधियां संचालित करते थे। जवानों की इस कार्रवाई ने माओवादियों के मनोबल पर सीधा असर डाला है।