रिसाली में बनेगा रजत जयंती उद्यान – अधिकारी कर्मचारियों ने किया पौधारोपण
रिसाली नगर पालिक निगम रजत जयंती वर्ष में उद्यान का निर्माण करेगा। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर उद्यान को संवारने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे और वार्ड पार्षद डॉ सीमा साहू ने पौध रोपण किया।वीआईपी नगर गार्डन अब रजत जयंती उद्यान के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए उद्यान के आहते को न केवल रंग रोगन किया जाएगा,बल्कि उद्यान के अंदर मरम्मत कार्य कर उसे खूबसूरत बनाया जाएगा।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रिसाली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उद्यान में छाया दार और सुंदर पौध का रोपण किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे, प्रभारी स्वास्थ अधिकारी अमित चंद्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी टिकेंद्र वर्मा,एन यू एल एम की अरुणा घृत लहरें, आईरा आनंद, आदित्य ताम्रकार, पी आई यू विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।
बैंक लेन की सफाई निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के 100 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने निगम क्षेत्र में अभियान चलाया। आयुक मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में ऐसे बैंक लेन की सफाई की जहां गंदगी का अंबार था। इसी तरह जीवीपी प्वाइंट खत्म करने विशेष सफाई अभियान चलाया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि गंदगी फैलाने वालों से अर्थ दंड वसूला जाए।