पाटन में बरगद के पेड़ से इलेक्ट्रिशियन की लाश बरामद, प्रेम-प्रसंग की आशंका

पाटन में बरगद के पेड़ से इलेक्ट्रिशियन की लाश बरामद, प्रेम-प्रसंग की आशंका

दुर्ग जिले के पाटन में 29 अक्टूबर की सुबह ग्राम पंचायत पंदर के खेल मैदान में एक युवक का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अरुण कुमार साहू के रूप में हुई है, जो रायपुर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और त्योहार मनाने अपने गांव आया था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले के रूप में देख रही है।दुर्ग। सुबह खेल मैदान की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव को देखा और तुरंत पाटन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से मृतक की मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। युवक रायपुर में करता था काम, त्योहार में आया था गांव पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक अरुण कुमार रायपुर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और वहीं किराए के मकान में रहता था। हाल ही में त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आया था।

लोगों ने बताया कि उसने 10वीं-12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार में उसकी मां और एक बहन हैं। उसके पिता की करीब पांच-छह साल पहले आत्महत्या हो चुकी थी। गांव वालों के अनुसार अरुण कुछ समय से फोन में ज्यादा व्यस्त रहने लगा था और गांव में लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। घटना से एक दिन पहले दोपहर करीब 2 बजे वह घर से निकला था। रात तक उसने किसी का फोन नहीं उठाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।प्रेम-प्रसंग की आशंका ग्रामीण और परिचित कह रहे हैं कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने ग्राम खोपली (थाना जामगांव) क्षेत्र के बरगद के पेड़ पर फांसी लगाई। अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रेम संबंध की आशंका सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पोस्टमॉर्टम और मोबाइल की जांचशव का पोस्टमॉर्टम किया गया है।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे असली वजह का पता लगाया जा सके। परिवार और ग्रामीण घटना से सदमे में हैं। पड़ोसियों ने बताया कि अरुण हमेशा मिलनसार और शांत स्वभाव का था, लेकिन कुछ समय से उसका मन व्यथित नजर आ रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों और मोबाइल के माध्यम से भी जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?