अहिवारा धान मंडी में धान खरीदी और कृषक सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किसानों का सम्मान, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी शुरू सेवा सहकारी समिति मर्यादित, धान मंडी अहिवारा में आज धान खरीदी सीजन का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में किसानों का कृषक सम्मान कर उनकी मेहनत, समर्पण और कृषि योगदान को मंच से सराहा गया। किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्था और बेहतर मूल्य को लेकर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जनपद अध्यक्ष लिमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विद्यनाथ कुशवाहा, अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलाकर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष पवन जैन, पार्षद अनूज, मंडल महामंत्री निर्मेष शर्मा, शुभम ताम्रकार, नंदू यादव और अहिवारा मंडल उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीति के तहत धान की खरीदी ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। यह कदम किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ किसानों तक सीधे पहुँच रहा है।
कार्यक्रम समिति प्रबंधक देवेंद्र कुमार, विकास जैन, साथ ही कृषक बंधु कृष्ण नारायण शर्मा, मकसूदन यादव, पवन यादव, शंकर लाल जैन, लल्ला राम यादव, नंदकुमार यादव, नोहरिक यादव, पार्षद इंद्रजीत राउत, हरिशंकर वर्मा सहित आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।राज्य भर में आज 15 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई, और इस अवसर पर किसानों के सम्मान से कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का विशेष माहौल देखने को मिला।
