दुर्ग पुलिस की वर्षांत तैयारी तेज – एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक

दुर्ग पुलिस की वर्षांत तैयारी तेज – एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक

दुर्ग। जिला पुलिस दुर्ग द्वारा आज आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत के पूर्व लंबित प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने 23 नवंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक ली।बैठक में एसएसपी ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलित कर केस को मजबूती प्रदान की जाए और समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने निगरानी व गुण्डा बदमाशों पर लगातार नजर रखने,इनके गतिविधियों की जांच करने,अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई,सक्रिय चाकूबाजों और नशेड़ियों को सूचीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण श्री अभिषेक झा, एएसपी IUCAW श्रीमती पद्मश्री तंवर, एसडीओपी धमधा श्री एलेक्ज़ेंडर किरो, एसडीओपी पाटन श्री अनूप लकड़ा, डीएसपी आकर्षि कश्यप सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।पुलिस विभाग के अनुसार अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी ऐसी समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?