कबड्डी खेलने मिला मेट, बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान — बोले ‘थैंक यू मंत्री जी’

कबड्डी खेलने मिला मेट, बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान — बोले ‘थैंक यू मंत्री जी’

दुर्ग, 19 दिसंबर 2025।बघेरा क्षेत्र के बाल कबड्डी खिलाड़ियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से बच्चों को कबड्डी अभ्यास हेतु मेट उपलब्ध कराया गया। मेट मिलने से उत्साहित बाल खिलाड़ियों ने शिक्षा मंत्री के कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और “थैंक यू मंत्री जी” कहकर अपना आभार व्यक्त किया।

शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव कुछ दिन पूर्व मॉर्निंग विजिट के दौरान बघेरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कबड्डी का अभ्यास कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी थीं। बच्चों ने बेहतर अभ्यास के लिए कबड्डी मेट की मांग रखी थी, जिसे मंत्री ने तत्काल गंभीरता से लेते हुए पूरा किया।मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि बघेरा वार्ड स्थित मानस मंडल क्रीड़ा समिति के बाल खिलाड़ियों की मांग पर कबड्डी मेट उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने आगे बताया कि दुर्ग में बच्चों को खेलों के बेहतर अवसर देने के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है तथा शीघ्र ही स्विमिंग पूल भी तैयार हो जाएगा।

बघेरा के बाल खिलाड़ी कबड्डी में बेहतर अभ्यास कर सकें, इसी उद्देश्य से उन्हें यह सुविधा प्रदान की गई है।इस पहल से क्षेत्र के बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है, वहीं अभिभावकों ने भी मंत्री की इस संवेदनशील पहल की सराहना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?