जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद पेंशन नहीं मिलने से पेंशनरों में आक्रोश

सोमवार तक पेंशन नहीं मिली तो बैंकों का घेराव करेंगे पेंशनर्स: पंकज नायक

रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य के हजारों सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी समय पर जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं, जिससे पेंशनरों में बैंकों के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज नायक एवं संरक्षक विजय कुमार झा ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। श्री नायक ने कहा कि जीवित व्यक्ति से “मैं जीवित हूं” का प्रमाण पत्र मांगना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस व्यवस्था को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और बैंकिंग प्रणाली की विफलता बताया।

इसके बावजूद पेंशनर्स नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठ नागरिक होने के नाते नवंबर माह में ही जीवित प्रमाण पत्र जमा कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि नया वर्ष प्रारंभ हो जाने के बावजूद अब तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वृद्ध पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री नायक ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक पेंशन की राशि खातों में जमा नहीं होती है, तो पेंशनर्स बैंकों का घेराव कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव बेनी राम गायकवाड़, प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू, बी.पी. कुरील, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती सविता राय अदक सहित राकेश त्रिवेदी, यशवंत भोंसले, विश्वनाथ ध्रुव एवं राजेंद्र उमाठे ने भी पेंशन भुगतान न होने पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की है।

पेंशनर्स नेताओं ने राज्य सरकार और बैंक प्रबंधन से शीघ्र हस्तक्षेप कर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?