जिला चिकित्सालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला चिकित्सालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दुर्ग।जिला चिकित्सालय के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण चिकित्सालय प्रमुख सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज दानी, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, डीएचओ डॉ. संजू ग्लैंड, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. हेमंत साहू, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डॉ. बी.आर. साहू, डॉ. विपिन जैन, डॉ. सरिता मिंज, डॉ. आर.के. नायक, डॉ. संजय वालवेंद्र, डॉ. बी.एल. मरकाम, डॉ. देवेंद्र साहू, डॉ. विनीता ध्रुव, डॉ. श्रेया, डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित मेट्रन सी. बोरकर, सरोज सिंह, शाइनी चेरियन, सती गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुर्ग इकाई के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, वी.एस. राव, लक्ष्मी धोते सहित संघ के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।ध्वजारोहण के पश्चात सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संघ अध्यक्ष अजय नायक द्वारा किया गया।कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?