केंद्रीय बजट 2026–27 से छत्तीसगढ़ सहित देश को मिलेगा समावेशी विकास का लाभ विधायक ललित चंद्राकर

केंद्रीय बजट 2026–27 से छत्तीसगढ़ सहित देश को मिलेगा समावेशी विकास का लाभविधायक ललित चंद्राकर ने बजट को बताया ऐतिहासिक और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने वाला है। “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से तैयार यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है।आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा बस्ती स्थित दुर्गा मंच पर रिसाली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ललित चंद्राकर ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला केंद्रीय बजट है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।विधायक चंद्राकर ने कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा देने, वित्तीय तंत्र को सुदृढ़ करने, कृषि एवं ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ, अवसर और मजबूत आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ नेतृत्व के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से निरंतर प्रगति कर रही है। आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार पर केंद्रित यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगा।विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील एवं जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री गायत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद सविता धवस, सारिका साहू, राकेश त्रिपाठी, अजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?