आर्थिक लेनदेन के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध, डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित

रायपुर। होटल व्यवसायी से अवैध आर्थिक लेन–देन के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद राज्य शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद शासन स्तर पर यह सख्त निर्णय लिया गया। निलंबन की कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई और जांच प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।
