तलवार लहराकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

तलवार लहराकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र में तलवार लहराकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को प्रार्थी कुमार दास ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने कोसा नगर स्थित मकान की सफाई करने गया था।

इसी दौरान उसका भाई अरूप दास घर आने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने का प्रयास किया।प्रार्थी ने आत्मरक्षा में हथियार पकड़ लिया, जिस पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में प्रार्थी को पीठ और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें आईं।मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी प्रणव कुमार दास (43 वर्ष), निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।घटना स्थल कोसा नगर स्थित मकान के सामने बताया गया है।पुलिस ने आरोपी से एक धारदार हथियार जब्त किया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उपनिरीक्षक अमरदास गंगेले, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत और नागेश राव की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवाद को शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से सुलझाएं तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?