होली से पहले पुलिस सतर्क: शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों पर कार्रवाई

होली से पहले पुलिस सतर्क: शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों पर कार्रवाई

कुम्हारी। दुर्ग पुलिस ने होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुम्हारी क्षेत्र में सख्त निगरानी और पेट्रोलिंग तेज कर दी है। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर विवाद और अशांति फैलाने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे ग्राम खपरी में मुकेश जोशी (41 वर्ष) और शुभम साहू (23 वर्ष) शराब के नशे में आम स्थान पर आपसी विवाद कर शांति भंग कर रहे थे।

इसी बीच राकेश जांघेल (29 वर्ष), निवासी शांति नगर भिलाई-3, अपने चचेरे भाई के घर ग्राम खपरी पहुंचकर पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर अशांति फैलाने लगा।सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस ने बताया कि प्रकरण में कोई सामग्री जप्त नहीं की गई है। कार्रवाई में थाना कुम्हारी की पेट्रोलिंग टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही, जिससे समय रहते कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल लिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग या शांति भंग करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?