आगामी होली पर्व को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत 7 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 188 पौवा अवैध देशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17,000 बताई गई है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाईअभियान के दौरान थाना अण्डा से 4, उतई से 2 तथा नंदिनी नगर से 1 प्रकरण दर्ज किया गया।इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते पाए गए 5 व्यक्तियों पर धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इनमें सुपेला थाना से 3, नेवई से 1 तथा रानीतराई से 1 प्रकरण दर्ज किया गया।जब्त सामग्री188 पौवा अवैध देशी शराबकुल अनुमानित कीमत: ₹17,000पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, विक्रय या सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
