दुर्ग में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की कार्रवाई, डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, 2 हजार जुर्माना

दुर्ग में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की कार्रवाई, डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, 2 हजार जुर्माना

दुर्ग, 11 मार्च। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के तहत अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा और शशिकांत सहित निगम की टीम ने शराब भट्ठी आहता, बटालियन और कातुलबोर्ड क्षेत्र के आसपास चौक-चौराहों तथा ठेला दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाए जाने पर निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।निगम अमले ने संबंधित दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी जब्त की गई।निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?