‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रचा विकसित भारत का सपना

‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रचा विकसित भारत का सपना

पंडरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का विकासखंड स्तरीय आयोजन सामुदायिक भवन, पंडरिया में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 38 संकुलों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के कुल 152 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को शब्दों और रंगों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान कर रही है।उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना, राष्ट्रनिर्माण में युवा शक्ति की भूमिका तथा सेवा और समर्पण के भाव पर विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने के साथ उनमें राष्ट्र के प्रति दायित्व एवं कर्तव्यबोध की भावना को भी मजबूत करते हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा द्वारा दिया गया उद्बोधन तथा एआई के माध्यम से प्रस्तुत विचार विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहे, जो उन्हें नई सोच और रचनात्मक दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पंडरिया मंजूला कुर्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष पांडातराई सरिता सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार सोनी, नवल पांडेय, कल्याण ठाकुर, रविश सिंह, देवेंद्र गुप्ता, कुलदीप छाबड़ा, विरेंद्र शर्मा, हरीश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर के कुशल निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर बीआरसी राममुरारी यादव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू, समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की प्रेरणादायी कल्पना प्रस्तुत की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?