साल्हेवारा में बिना लाइसेंस आइस फैक्ट्री पर छापा, 1 लाख का माल सीज

साल्हेवारा में बिना लाइसेंस आइस फैक्ट्री पर छापा, 1 लाख का माल सीज

खैरागढ़। जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को वनांचल ग्राम साल्हेवारा स्थित नर्मदा आइस फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई।बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि उक्त फैक्ट्री बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित हो रही थी।

परिसर में बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।बड़ी मात्रा में जब्त किया गया सामानकार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 5000 पैकेट चोकोबार, जिन पर न तो बैच नंबर था और न ही एक्सपायरी डेट, को जब्त कर लिया। साथ ही भारी मात्रा में पैकेजिंग मटेरियल और तीन फ्रीजरों को भी सीज किया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर पाए गए करीब 3000 असुरक्षित ऑरेंज कैंडी को तत्काल नष्ट कराया गया।जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

नमूना जांच और उत्पादन पर रोकअभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘राजश्री क्रीम मैजिक व्हाइट कस्टर्ड पाउडर’ का विधिक नमूना जांच के लिए लिया गया है। साथ ही, जब तक निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाता, तब तक फैक्ट्री के निर्माण और विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।टीम की कार्रवाई और सख्त चेतावनीइस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि असुरक्षित एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई क्षेत्र में संचालित अवैध खाद्य इकाइयों के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?