दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार

अंजोरा पुलिस की छापेमार कार्रवाई, ₹2,550 नगद सहित सट्टा सामग्री जब्त

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज, अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी

दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरेझर में सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरेझर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम बिरेझर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से ₹2,550 नगद, 3 सट्टा पट्टियां एवं एक पेन बरामद किया गया है।इस मामले में अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा गतिविधि संचालित कर रहा था।

इस कार्रवाई में चौकी अंजोरा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय सहित पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टा पर अंकुश लगाया।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ या सट्टा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?