हनुमान जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की

हनुमान जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से हनुमान चालीसा के नियमित पाठ के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री यादव दीपक नगर, अग्रसेन चौक, तमेरपारा, किल्ला मंदिर, बनियापारा, मिलपारा, जैन मंदिर रोड, कसारिडीह स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा ओल्ड बोरसी सहित कई स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मंदिरों में चोला अर्पित किया और महाआरती में भाग लिया।

उन्होंने शहरवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भगवान हनुमान के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए पूजन से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उबरने की प्रेरणा मिलती है।दीपक नगर में भूमिपूजनदीपक नगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मंदिर का नवनिर्माण क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करेगा।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?